दिल्ली - द कनॉट प्लेस
हैलो प्रियजनों, एक बार फिर आपके यादों के इस शहर में ,मैं" राहुल सा ..." आपके लिए लााया हूं,एक अनसुलझी कहानी जोकि दिल्ली के कनॉट प्लेस में होने वाली प्रभाकर और श्रावणी के पहली मुलाकात से प्रारम्भ होती है। सोमवार का दिन और श्रावणी (दिल्ली में रह कर एक कंपनी में जॉब करती है,)हर सोमवार की तरह इस बार भी अपनी चाची को फोन किया और कुशल-क्षेम पूछा और कुछ देर बात करने के बाद चाची उसे एक फोन नंबर पे कॉल करने को बोलती है,ये नंबर प्रभाकर का रहता है,जो चाची के पड़ोस में रहने वाले मिश्रा जी का पुत्र है,और दिल्ली में रहकर सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करता है। इस बार गर्मी की छुट्टियों में ,जब प्रभाकर घर से पहली बार निकलने के बाद दिल्ली से कुछ दिनों के लिए छुट्टियों में घर आता है,और चाची के घर मिलने जाता है,तो चाची उसके अंदर एक अलग तरह का बदलाव महसूस करती है,प्रभाकर के बात करने का तरीका ,उसके सोचने की तरीका दूसरो के सामने अपनी बात रखने और दूसरो को सुनना ,ये सब काफी बदलाव दिख रहे थें, जो की एक परिपक्वता को प्रदर्शित करता है,जो की चाची- क...