दिल्ली - द कनॉट प्लेस
हैलो प्रियजनों,
एक बार फिर आपके यादों के इस शहर में ,मैं"राहुल सा ..." आपके लिए लााया हूं,एक अनसुलझी कहानी जोकि दिल्ली के कनॉट प्लेस में होने वाली प्रभाकर और श्रावणी के पहली मुलाकात से प्रारम्भ होती है।
सोमवार का दिन और श्रावणी (दिल्ली में रह कर एक कंपनी में जॉब करती है,)हर सोमवार की तरह इस बार भी अपनी चाची को फोन किया और कुशल-क्षेम पूछा और कुछ देर बात करने के बाद चाची उसे एक फोन नंबर पे कॉल करने को बोलती है,ये नंबर प्रभाकर का रहता है,जो चाची के पड़ोस में रहने वाले मिश्रा जी का पुत्र है,और दिल्ली में रहकर सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करता है।
इस बार गर्मी की छुट्टियों में ,जब प्रभाकर घर से पहली बार निकलने के बाद दिल्ली से कुछ दिनों के लिए छुट्टियों में घर आता है,और चाची के घर मिलने जाता है,तो चाची उसके अंदर एक अलग तरह का बदलाव महसूस करती है,प्रभाकर के बात करने का तरीका ,उसके सोचने की तरीका दूसरो के सामने अपनी बात रखने और दूसरो को सुनना ,ये सब काफी बदलाव दिख रहे थें, जो की एक परिपक्वता को प्रदर्शित करता है,जो की चाची- को प्रभाकर और श्रावणी के भविष्य में दिखने वाले एक सुमधुर नए रिश्तों को पनपने के लिए सोचने पर मजबुर कर देता है।
चाची जी ने प्रभाकर से श्रावणी के बारे में जिक्र किया और उसकी शालीनता ,सहजता, अंतर्मन की भावना और उसकी सुन्दरता के साथ जिम्मेदारियों को संभालने से लेकर आत्मनिर्भर तक के सफर के बारे में काफी सराहन किया,क्योंकि श्रावणी को जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला और सबसे दु:खद बात यह थी कि ,उसकी शादी के बाद उसका divorce (talak) ho gya tha और अब वो अकेले रहती थी,और अपनी जिम्मदारियों को निभाती थी,ये सब सुनने का बाद प्रभाकर काफी भावविभोर हो गया था,और श्रावणी के प्रति दु:ख व्यक्त कर रहा था,चाची ने प्रभाकर को श्रावणी का नंबर दिया और बोला तुम भी दिल्ली में रह कर तैयारी करते हो ,जब तुम्हे समय मिले तो श्रावणी से बात कर लेना क्योंकि श्रावणी भी दिल्ली में रह कर जॉब करती है।
कुछ समय बाद प्रभाकर दिल्ली आ गया था, और अपनी पढ़ाई में मशगूल था,अचानक से एक दिन उसके फोन की रिंग बजती है,जो कि चाची के काफी कहने पर श्रावणी के द्वारा किया गया कॉल था,फोन रिसीव करने के बाद
प्रभाकर-Hello
श्रावणी-Hello मै श्रावणी बोल रही ,
प्रभाकर- कुछ समय चुप रहने के बाद बोलता है, हां श्रावणी बोलिए ,कैसी हैं आप!
श्रावणी- आश्चर्य से! ,क्या आप मुझे पहचान रहें हैं?
श्रावणी ने ऐसा इसलिए पूछा क्योंकि वो कभी प्रभाकर से बात नहीं की थी और ना ही मिली थी,
प्रभाकर- जी हां, चाची ने बताया था मुझे आपके बारे में की आप दिल्ली में रह कर जॉब करती हैं और ये एक बड़ी बात है एक औरत के लिए जो इतना सबकुछ होने के बाद भी एक संघर्ष कर रहीं हैं,कुछ समय तक प्रभाकर से बात करने के बाद श्रावणी अपने आप को सहज अनुभव करने लगी थी,साथ ही कहीं न कहीं उसे समझने वाला मिल गया था,उस दिन श्रावणी काफी खुश थी,ऐसे निरन्तर बातो का सिलसिला जारी रहा ...
और कुछ दिन बाद श्रावणी को ऐसे शांतचित्त व्यक्तित्व वाले प्राभकर से मिलने का इक्षा जागृति हुई।
लगभग एक महीने बाद , प्रभाकर को श्रावणी का कॉल आता है,और औपचारिक बातो के बाद श्रावणी प्रभाकर से मिलने की बात करती है,प्रभाकर भी मिलने को तैयार हो जाता है।श्रावणी उसे कनॉट प्लेस बुलाती है मिलने के लिए☺☺☺
प्रभाकर भी काफी उत्सुक था! श्रावणी से मिलने के लिए,क्योंकि इतने दिनों तक केवल फोन पे बाते होती रहीं,दोनों एक दूसरे से मिलते हैं जोकि इनके लिए काफी उत्साह जनक बात थी,प्रभाकर श्रावणी से कॉफी के लिए पूछता है,श्रावणी मुस्कुराते हुए बोलती है मै कॉफी नहीं चाय लूंगी ।
ऐ जिंदगी जरा तू संभाल मुझे ,
ना कर इतना ऐतबार उसे।
जो रह गया इस भवसागर से कुंठा में,
होगा ना इकरार मुझे।।
इस दिन की मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे को और अच्छे तरह से समझने लगते है,और एक दूसरे के काफी करीब आ जाते है,इनके बीच के नजदीकियां और कम हो जाती हैं।
दोस्तो ,मै आशा करता हूं आप लोगो को यह कहानी पसन्द आयी होगी,अगर आप लोगो का कोई सुझाव या संदेश हो तो उसे जरूर मुझ तक पहुंचाए ।
धन्यवाद ,
आपका , राहुल सा...✏

Comments
Nice